उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ गहरी खाई में गिरी कार, मां बेटे समेत तीन की मौत, तीन घायल

देहरादून न्यूज़- पर्वतीय क्षेत्र सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब यहाँ थाना क्षेत्र के रायगी मंदिर के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में छह लोग सवार थे। वही पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूणी लाया गया। अस्पताल में उपचार के लिए मां बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ माँ ने प्रेमी से बात करने से किया मना तो कमरा बंद कर फांसी पर झूल गई किशोरी, घर में मचा कोहराम

 

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को उत्तरकाशी के मोरी थाना क्षेत्र डगोली गांव निवासी मनीष नौटियाल उम्र  25 वर्ष पुत्र बारूदत्त त्यूणी के मेघाटू गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर कार त्यूणी लौट रहे थे। वह स्वयं कार चला रहे थे।

 

कार में मेघाटू गांव निवासी अनीता उम्र 30 वर्ष पत्नी उमेश, उनकी तीन साल का पुत्र सौरांश, मुंदोल निवासी सूरत राम जोशी उम्र 78 वर्ष पुत्र टांगरू, मुंदोल निवासी इतिका उम्र 25 वर्ष पुत्री सहजराम और ग्राम चिल्हाड़ निवासी जयेंद्र (38) पुत्र पातीराम सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को लाभ व भाग्य का साथ मिलेगा, पढ़े आज का राशिफल

 

 

रायगी मंदिर के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई। जब, तक चालक कुछ समझ पाता तब, तक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर थाना प्रभारी आशीष रवियान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगोंं की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूणी लाया।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के दौरान अनीता, सौरांश और सूरत राम जोशी की मौत हो गई। बताया कि कार चालक मनीष नौटियाल, इतिका और जयेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया कि मृतकों का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक का कहना है कि नींद का झोंका आने से उसने कार पर नियंत्रण खो दिया। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा का इन परीक्षाओं पर पड़ा सीधा असर, पढ़े पूरी खबर