CM CORNERकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- तीन लाख कर्मचारियों को मिलेगी बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात, सीएम ने दी प्रस्ताव को स्वीकृति

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के तीन लाख से अधिक राजकीय कर्मचारियों व पेंशनरों को जल्द ही चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंगलवार को वित्त विभाग इस संबंध में शासनादेश जारी कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में सैनिक परिवारों के लिए खुला निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, सोल्जर बोर्ड के अधिकारियों ने बांटी पुस्तकें

काफी समय से प्रदेश के कर्मचारी व पेंशनर चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे थे। सोमवार को सीएम धामी ने इसे स्वीकृत करते हुए फाइल आगे बढ़ा दी है। इसका शासनादेश जारी होने के बाद राज्य में महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारनाथ जाने से पहले कुछ युवक थार पर बैठकर पी रहे थे शराब , पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़कर मांगने लगे माफी, देखे वीडियो

कैबिनेट ने कार्मिकों के डीए बढ़ाने पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय ने महंगाई भत्ते के प्रस्ताव को स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों को भी चार प्रतिशत अधिक महंगाई भत्ता मिल पाएगा।