उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

देहरादून न्यूज़- राजधानी देहरादून में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की जान चली गई। हादसा क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या HR 73A 5891 ने स्कूटी सवार कर्मा पुत्र सोनम (45 वर्ष) निवासी तिब्बती कॉलोनी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- फ्रिज के नीचे फंसी बॉल निकालते समय एक साल के मासूम की करंट लगने से मौत, घर में मचा कोहराम

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक चालक सहित वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- (गजब) यहाँ गुलदार द्वारा मारे गए लावारिस बैल के मरते ही पहुंचे कई 'वारिस'

 

 

फिलहाल पुलिस मौके पर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने शहीदों के परिवारों के लिए की बड़ी घोषणा

 

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।