उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहां आमने सामने बाइकों में हुई भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

उधम सिंह नगर – राष्ट्रीय राजमार्ग में चीनी मिल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। दोनों बाइकों में तीन सवारों में से दो की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तीसरा सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हीट वेव के चलते इस जिले में स्कूलों का टाइम बदला, देखे आदेश

रविवार की सायं चीनी मिल के पास सरकड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में दो बाइक आमने-सामने टकरा गयी। सरकड़ा चौकी इंचार्ज विक्रम धामी ने बताया कि पीलीभीत से सितारगंज की ओर आ रही बाइक में सुखदेव सिंह (28) पुत्र राममनोरथ निवासी बघनेरा, अमरिया जिला पीलीभीत सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट 1 लाख 16 हजार वोट से आगे

जबकि नवाबगंज बरेली की ओर जा रही बाइक में भगवान दास ( 30) पुत्र राम पाल निवासी ग्राम कुल्हड़िया, नवाबगंज और रिंकू (18) पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी प्रेमपुरी, नवाबगंज, बरेली सवार थे। बाइकों की टक्कर में सुखदेव सिंह व भगवानदास ने मौके पर दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की इस लोकसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को आयोग का नोटिस, जाने वजह