उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर

विकासनगर(देहरादून)- विकासनगर क्षेत्र के हरबर्टपुर से शनिवार रात दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राजस्थान मार्बल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, राष्ट्रीय खेलों के लिए किया आमंत्रित, दिया ये खास तोहफा

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार दूर तक जा गिरे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से लेहमन अस्पताल, हरबर्टपुर पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- हत्या के मामले में फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी आरोपी को पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार

 

 

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दो युवकों की हालत अत्यंत गंभीर थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में देहरादून स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहां तीन बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद लगी आग, दो लोगो की जलकर हुई मौत, दो गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

 

 

पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश और बेहद कम विजिबिलिटी (दृश्यता) मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है और मामले की जांच जारी है।