उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन, एक की मौत, 16 यात्री गंभीर रूप से घायल

झूलाघाट न्यूज़- नेपाल के अछाम जिले के चौरपाटी नगर पालिका के लुग्रा नामक स्थान पर एक जीप अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में सवार 16 लोग घायल हो गए, जिसमें तीन घायलों की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे में पिता सहित दो मासूमों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जिला प्रहरी कार्यालय अछाम के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक राजेंद्र साउद के अनुसार जीप संख्या 1 झ 429 लुग्रा से साफेबगड़ जाते समय लुग्रा के निकट सड़क से पलटकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार एक 18 माह के बालक ईशान खड़का की मौत हो गई और उसकी मां अनिशा खड़का गंभीर घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व विजय सिंह देव बने रुद्रपुर मंडी समिति के सचिव

इसके अलावा वाहन में सवार गांवपालिका वार्ड नंबर पांच चौरघाटी निवासी स्माइल रावल आठ वर्ष और 11 वर्षीय आयुष खड़का की हालत गंभीर बनी है। सभी 16 घायलों को बलयपाटा अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रहरी प्रवक्ता के अनुसार वाहन दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर न्यूज़- स्मैक के साथ बागेश्वर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार