उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत, एक घायल

चमोली न्यूज़- जिले के कालेश्वर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। देर शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लांगसु की टीम और 108 आपातकालीन सेवा मौके पर पहुँची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश के 840 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनेंगी, व्यय वित्त समिति की 221 करोड़ के प्रस्तावों पर मुहर

 

 

चौकी प्रभारी लांगसु ने बताया कि ट्रक में दो लोग सवार थे। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय जिला उप चिकित्सालय, कर्णप्रयाग ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल है और उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कॉल सेंटर की आड़ में दिल्ली से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, गिरोह का सरगना हुआ गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार, पढ़े पूरी खबर।

 

 

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मी को सांड़ ने पटका, हायर सेंटर रेफर किया गया