उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- यहाँ यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मी को सांड़ ने पटका, हायर सेंटर रेफर किया गया

चंपावत न्यूज़– टनकपुर में लावारिस पशुओं का आतंक बढ़ गया है। नगर के व्यस्ततम राजाराम चौराहे पर मां पूर्णागिरि मेले में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान को सांड़ ने पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से आसपास अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल पुलिसकर्मी को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- एक कॉल आया और फंदा बनाकर लटक गया दसवीं कक्षा का छात्र, व्हाइटनर का करता था नशा, सदमे में परिवार

 

मांग पूर्णागिरि मेले में जाने के लिए नगर से रोजाना हजारों श्रद्धालु गुजर रहे हैं। यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान हर चौराहे पर तैनात किए गए हैं। बुधवार को नगर के राजाराम चौराहे पर यातायात पुलिस के जवान धीरज विश्वकर्मा (38) पुत्र लीलाधर निवासी भैरवा वार्ड एक होमगार्ड के साथ यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से की वार्ता, पुलिस कार्यवाही का लिया फीडबैक

 

 

इस बीच अचानक सांड़ ने धीरज पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। लोगों ने किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया। सांड़ के हमले में धीरज के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल यातायात पुलिस कर्मी को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस से एसआई भुवन गड़कोटी समेत अनेक पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) उत्तराखंड शासन ने आधी रात में किये 4 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर.. देखिए लिस्ट