उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो सवार गंभीर घायल

  • हादसे में एक की मौत व दो लोग घायल
  • मृतक की पहचान सुनील (32) के रूप में हुई

 

देहरादून न्यूज़– रविवार सुबह साहिया से भूपोऊ गांव की ओर जा रही एक मारुति कार सुवांईधार के पास अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे नीचे खाई में पलट गई। जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) शिक्षा विभाग में इन विद्यालयों में होने वाली भर्तियों पर शिक्षा सचिव ने लगाई रोक

 

 

मृतक की पहचान सुनील उम्र 32 वर्ष पुत्र आलमू निवासी सैंज-बमटाड़ के रूप में हुई है। क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक श्याम सिंह तोमर ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नईं दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से की शिष्टाचार भेंट।

 

 

इसके अलावा कार सवार दो अन्य लोग हिमांशु व रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्व पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी साहिया में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर विकासनगर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- आदर्श व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, व्यापारी हितों के साथ ही क्षेत्र हितों के लिए भी कटिबद्ध रहने का लिया गया संकल्प