उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, बुजुर्ग की मौत, महिला गंभीर घायल

रानीखेत न्यूज़– ताड़ीखेत क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीखेत से ताड़ीखेत की ओर जा रही कार (संख्या UK 18-4995) हाईडिल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 85 वर्षीय कुशल सिंह रौतेला निवासी ऐराड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आज पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश के आसार

 

 

कार चला रहे ग्राम ऐराड़ी निवासी लाखन सिंह बिष्ट पुत्र रतन सिंह बिष्ट ने बताया कि अचानक वाहन का स्टीयरिंग लॉक हो गया और ब्रेक भी फेल हो गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दीक्षांत समारोह में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने की घोषणा, गरीब मेधावियों की अब एमबीबीएस, एमडी व एमएस की आधी फीस भरेगी राज्य सरकार

 

हादसे में गनियाद्योली निवासी अनुराधा बिष्ट (42) पत्नी कुलदीप बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उप जिला चिकित्सालय रानीखेत रेफर किया गया है। वहीं, कार में सवार करन राजौरिया को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां दोस्तों के साथ आग सेक रहे युवक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

 

 

घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।