उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ विजिलेंस ने इस ब्लॉक के VDO को किया गिरफ्तार, आय से 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने का आरोप

हरिद्वार न्यूज़– आय से अधिक संपत्ति अर्जित के आरोप में हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की जांच में वीडीओ के पास 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- किच्छा पहुंचे सीएम धामी, अभिनंदन समारोह में बोले- प्रदेश में नहीं चलने देंगे थूक जिहाद, लैंड माफिया पर भी हो रही है कड़ी कार्यवाही

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी ग्राम विकास अधिकारी रामपाल पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायर दर्ज की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2018 तक वैध स्रोतों से अर्जित कुल प्राप्त आय 1,50,52,159 व कुल व्यय 6,23,32,159 था। जो कि कुल आय से 4,72,80000 अधिक होना पाया गया है। जो कि आय के सापेक्ष 314 प्रतिशत अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ तेज रफ्तार कार का कहर, कॉलेज से निकल रहे 10 छात्रों को में टक्कर, तीन की हालत गंभीर

 

अरोपी रामपाल से इसके बारे में जानकारी मांगी गई कोई भी जानकारी नहीं दी गई। जांच के बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 दिन में 13 स्टोन क्रशर व प्लांट सीज