उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

(बड़ी खबर) डॉ. रश्मि पंत को मिली नैनीताल CMO की जिम्मेदारी, 7 जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की नई तैनाती की है। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने आदेश जारी किए हैं।

 

 

जारी आदेशों के अनुसार जनहित में स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम डिपो पर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, गिरी निर्माणाधीन दीवार, मलबे में दबी महिला मजदूर

 

 

नई तैनातियों के तहत अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल में डॉ. रशिम पंत, पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चन्द्र पंत, पौड़ी में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी में डॉ. राम प्रकाश तथा उत्तरकाशी में डॉ. श्याम विजय को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को केंद्र का बड़ा तोहफा, 8 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा अतिरिक्त गेहूं-चावल आवंटित

 

 

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि संबंधित जनपदों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी तथा लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) उत्तराखंड में नगर निकायो में प्रशासक नियुक्त करने के आदेश राज्यपाल ने किए जारी

 

 

स्वास्थ्य विभाग के इस कदम को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।