उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में दर्दनाक घटना: 6 माह की गर्भवती महिला ने लगाई फांसी, गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत

पारिवारिक विवाद से परेशान बताई जा रही थी महिला, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

हल्द्वानी न्यूज़- काठगोदाम थाना क्षेत्र के मल्ला प्लाट दमुवादूंगा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय गर्भवती महिला ने घर के अंदर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। महिला छह माह की गर्भवती थी, जिसके चलते उसके गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

 

जानकारी के अनुसार मल्ला प्लाट दमुवादूंगा निवासी संतोष कुमार की पत्नी मनीषा देवी (24) ने सोमवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने महिला को फंदे से उतारकर तत्काल हल्द्वानी के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  12 से 16 जनवरी तक बिंदुखत्ता में सजेगा उत्तरायणी कौतिक मेला, खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की धूम, 10 जनवरी तक ही होंगे फॉर्म जमा

 

 

बताया जा रहा है कि मनीषा की शादी करीब चार वर्ष पूर्व संतोष कुमार से हुई थी। संतोष एक रेस्टोरेंट में कार्यरत है। दंपति की ढाई वर्ष की एक बेटी भी है। मां की मौत के बाद मासूम बेटी के सिर से मां का साया उठ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नहाते समय गंगा में डूबने से युवक की हुई मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला शव।

 

 

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने बताया कि मंगलवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने की कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में की सफारी, फॉरेस्ट सुरक्षा कर्मियों का बढ़ाया हौसला

 

 

 

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।