उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम का कहर: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश-ओलावृष्टि और 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

9 जून तक मौसम खराब रहने के आसार, पहाड़ी इलाकों में यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के पांच जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और टिहरी—के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

 

 

वहीं, राज्य के अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर तेज बारिश, बिजली गिरने और झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। कुछ इलाकों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(बड़ी खबर) कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कलेक्ट्रेट नैनीताल में किया औचक निरीक्षण, मिली ये खामियां।

 

 

बुधवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम का असर देखने को मिला। अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और देहरादून जिलों में बारिश दर्ज की गई। विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 9 जून तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।

 

 

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

5 जून:
राज्य के पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गर्जना हो सकती है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पिछले 52 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप्प, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राज्य सरकार और बिजली विभाग का पुतला दहन

6 जून:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- महिला सुरक्षा के दृष्टिगत शहर में पुलिस ने रात्रि में चलाया "ऑपरेशन रोमियो", चिन्हित स्थानों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 58 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

7 जून:
पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन संभावित स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।