उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में आज कई इलाकों की पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित, 60 हजार से अधिक लोग होंगे असरग्रस्त

हल्द्वानी न्यूज़ शहर के कई क्षेत्रों में गुरुवार को पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। जल संस्थान द्वारा जलापूर्ति लाइन के इंटरकनेक्शन कार्य के चलते दोपहर से शाम तक कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

जानकारी के अनुसार पनचक्की और चंबल पुल क्षेत्र के पास पाइपलाइन को जोड़ने का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के लिए शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट-3 से होने वाली जलापूर्ति को अस्थायी रूप से रोकना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट, दहशतगर्दों ने भेजा था मेल

 

 

जलापूर्ति बाधित रहने का असर बिठौरिया, पालीशीट, ऊंचापुल, कठघरिया, अंबिका विहार, नवाबी रोड सहित आसपास के कई इलाकों में देखने को मिलेगा। विभाग का अनुमान है कि करीब 60 हजार से अधिक लोगों को दोपहर से शाम तक पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेतों में काम करते समय चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, उपचार के दौरान एक युवक ने तोड़ा दम।

 

 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार इंटरकनेक्शन कार्य को पूरा करने में लगभग चार से पांच घंटे का समय लग सकता है। कार्य समाप्त होते ही संबंधित क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- शर्मनाक! काम दिलाने के नाम पर बुलाया और होटल के जीएम ने किया इवेंट मैनेजर के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

 

 

प्रशासन और जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक मात्रा में पानी का भंडारण कर लें तथा पेयजल का उपयोग सावधानीपूर्वक करें, ताकि जलापूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।