उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ युवक ने उधार में दिए 200 रुपये मांगे तो पहले दी गालियां, और फ‍िर दांतों से काट दी उसकी अंगुली

बाजपुर न्यूज़– देर शाम उधार दिए दो सौ रुपये को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। तकादा करने से गुस्साए व्यक्ति ने उधार देने वाले युवक की अंगुली मुंह में डाल काट दी। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में नाइट कर्फ्यू को लेकर डीएम ने जारी किए आदेश, अब इतने घंटे की मिलेगी ढील

 

ग्राम धनसारा मोड़ निवासी सोनू यादव ने गांव के ही एक व्यक्ति को करीब दो वर्ष पहले 200 रुपये उधार दिए थे। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह उसे गांव में चौराहे के पास मिल गया तो सोनू ने उसे पैसों के लिए टोक दिया। इससे गुस्साए आरोपित ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ नशे में धुत होकर पूर्व फौजी का तांडव, पत्नी का दराती से फोड़ा सिर, बेटे की उंगली काटी, गैस सिलेंडर में लगाई आग

 

विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इस दौरान आरोपित ने सोनू की अंगुली मुंह में डाल काट दी। सोनू को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की लिखित तहरीर नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक सुमित हृदयेश जोशीमठ के दो दिवसीय दौरे पर रवाना, हर विषम परिस्थितियों में हम जोशीमठवासियो के साथ- सुमित हृदयेश