उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ जनेऊ संस्कार से लौटते समय दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, देवरानी-जेठानी की मौत, चालक गंभीर

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) न्यूज़- मकर संक्रांति के दिन खुशियों के बीच उस वक्त मातम पसर गया, जब जनेऊ संस्कार से लौट रही देवरानी-जेठानी की सड़क हादसे में मौत हो गई। राम मंदिर-चाकबोरा मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

यह दुर्घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बेड़ीनाग से लगभग 25 किलोमीटर दूर राम मंदिर-चाकबोरा सड़क पर हुई। कार संख्या यूके टीएए-5128 में चालक समेत दो महिलाएं सवार थीं। खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को एफआरए के तहत राजस्व गांव बनाने की चौथे चरण की कार्यवाही हुई पूर्ण, वन अधिकार समिति ने भारी-भरकम पत्रावली तैयार कर एसडीएम को सौंपी, पढ़े पूरी खबर।

 

हादसे में हीरा देवी (44) पत्नी स्व. नरेंद्र सिंह और उमा देवी (45) पत्नी स्व. पूरन सिंह, निवासी राम मंदिर ग्वाल, की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आपस में देवरानी-जेठानी थीं। वहीं कार चला रहे गोकुल कुमार आगरी (28) पुत्र मदन राम, निवासी बोराआगर, गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

सूचना मिलने पर कोतवाल नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया और सीएचसी बेड़ीनाग पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. श्वेता के अनुसार, घायल के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) अगले 4 दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों व मैदानी इलाकों में इतने डिग्री बढ़ेगा टेंपरेचर, पढ़ें पूरी खबर।

 

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मॉकड्रिल देखने जा रहा 17 वर्षीय किशोर कोसी नदी में बहा, SDRF ने निकाला शव

 

बताया गया कि मृतक महिलाएं अपने पैतृक गांव ग्वाल में रहती थीं। उनके देवर, पूर्व सैनिक राजेंद्र बिष्ट, बेड़ीनाग में परिवार सहित रहते हैं। बुधवार को राजेंद्र बिष्ट के पुत्र आयुष का जनेऊ संस्कार कोटेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुआ था। दोनों महिलाएं भतीजे के जनेऊ संस्कार में शामिल होकर परिवार के साथ घर लौट रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।