उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- आज दोपहर चारों धाम सहित प्रमुख मंदिरों के कपाट होंगे बंद, हरिद्वार में दोपहर को ही होगी गंगा आरती

देहरादून/हरिद्वार– रविवार को लगने वाले चंद्रग्रहण का असर उत्तराखंड के चारों धाम और अन्य प्रमुख मंदिरों में दिखने वाला है। चंद्रग्रहण के सूतक काल के कारण रविवार दोपहर 12:58 बजे बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान शाम की आरती भी नहीं होगी।

 

 

बीकेटीसी (बदरी-केदार मंदिर समिति) के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इसी कारण पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, त्रियुगीनारायण, कालीमठ और विश्वनाथ मंदिर समेत अन्य देवस्थलों के कपाट भी बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किए 3.36 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन

 

 

बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने जानकारी दी कि चंद्रग्रहण रविवार रात 9:56 बजे शुरू होगा। इसके चलते बदरीनाथ और केदारनाथ के साथ नृसिंह मंदिर (ज्योतिर्मठ), योग बदरी (पांडुकेश्वर), भविष्य बदरी सहित सभी मंदिरों में सूतक और ग्रहणकाल के दौरान दर्शन बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निवेश के लिए सीएम धामी जाएंगे विदेश, फ्रांस और स्पेन की कंपनियों से बनीं बात

 

 

 

गंगोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल और काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने भी बताया कि धामों और मंदिरों के कपाट सोमवार सुबह तक बंद रहेंगे। इसके बाद गर्भगृह की शुद्धि और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के उपरांत श्रद्धालु सामान्य रूप से पूजा-अर्चना और दर्शन कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 14 जुलाई को, आयोग ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

 

 

हरिद्वार में आज दोपहर को ही गंगा आरती

चंद्रग्रहण का असर हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर होने वाली गंगा आरती पर भी पड़ेगा। आज शाम की बजाय दोपहर में ही गंगा आरती कर दी जाएगी। इसके बाद सोमवार को नियमित आरती होगी।