उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- इस जिले में 14 से 23 जुलाई तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, पढ़ाई होगी ऑनलाइन

हरिद्वार न्यूज़– सावन कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। भीड़, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए 14 जुलाई से 23 जुलाई तक हरिद्वार जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

 

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इस दौरान जिले के सभी सरकारी, निजी, तकनीकी, उच्च शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे। इस अवधि में केवल ऑनलाइन मोड में शिक्षण कार्य जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ जिलाधिकारी की सख्ती का दिखा असर, हलकान अधिकारी लगे अपने काम पर, परिवहन विभाग द्वारा आज 45 वाहन सीज सहित 216 वाहनों का किया चालान

 

 

🔺 प्रमुख बिंदु:

अवकाश अवधि: 14 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक (10 दिन)

सभी शैक्षणिक संस्थानों पर आदेश लागू

कांवड़ियों की भारी भीड़ के कारण सड़क मार्गों पर दबाव

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ धारचूला में पुल बहने तथा झील बनने की गलत सूचना प्रसारित करने वाले के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

छात्रों की सुरक्षा और आवागमन में कठिनाई को देखते हुए फैसला

संस्थानों को समय रहते ऑनलाइन व्यवस्था करने के निर्देश

हर साल सावन के महीने में लाखों कांवड़िए हरिद्वार पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा के लिहाज़ से यह एहतियाती कदम उठाया है। प्रशासन की प्राथमिकता छात्रों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों को सुरक्षित रखना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग पर आर-पार की तैयारी, 27 सितंबर की रैली में लिखित आश्वासन की मांग