उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ युवक ने घर में की चोरी, जेल जाने के डर से कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

हरिद्वार न्यूज़- हरिद्वार जिले के ज्वालापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई व्यापारी की बुजुर्ग मां के मामले का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। सामने आया कि घर में पुताई का काम करने वाले युवक ने ही महिला की गंगनहर में धक्का देकर हत्या की थी।

वही एसएसपी अजय सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार की सुबह मोहल्ला झाड़ान निवासी निखिल मंगल की मां सुनीता मंगल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस प्रकरण को लेकर पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां 19 वर्षीय युवती ने की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या, मौके से मिला सुसाइट नोट, पुलिस जांच में जुटी।

जांच शुरू करने के बाद कुछ सुराग टीम के हाथ लगे। उन्होंने बताया कि महिला के घर में कुछ समय पहले वसीम नाम के युवक ने पेंट का काम किया था। इसी बीच घर से सोने चांदी के आभूषण भी चोरी कर लिए थे। महिला को आरोपी पर शक हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दुःखद) पहाड़ में कार हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम

आरोपी ने जेल जाने के डर से कहानी रची और महिला को झांसे में फंसा लिया। महिला को कहा कि उसे मालूम है कि घर में किसने चोरी की है। एक बाबा है जो सब कुछ जानकारी उन्हें बता देगा। महिला को इस झांसे में उलझाकर पथरी रोह पुल के पास ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः यहाँ घरवालों से नाराज होकर निकली युवती बाहर, महिला ने झांसा देकर कराया जिस्मफरोशी का धंधा, मां सहित बेटा व बेटी गिरफ्तार।

जहां उसने गंगनहर के किनारे ले जाकर पूजा करने की बात कही और महिला के पहने हुए आभूषण भी उतरवा लिए। जैसे ही महिला पूजा करने लगी तो उसने नहर में धक्का देकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।