उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ प्रेमिका के बुलावे पर आधी रात पहुंचा युवक, सुबह घर पहुंची मौत की खबर”

टिहरी गढ़वाल जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की युवती के परिजनों ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी, जबकि उसके साथ गया दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार, मृतक कीर्तन का खोलगढ़ गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि रविवार देर रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच युवती ने कीर्तन को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद कीर्तन अपने दोस्त दिवाकर के साथ युवती के गांव पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  गौला और नंधौर नदी में आज से खनन चुगान शुरू, इन गेटों से शुरू हुई निकासी

 

 

आरोप है कि गांव पहुंचते ही युवती के पिता, दादा और अन्य परिजनों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर मारपीट में कीर्तन की हालत बिगड़ गई। घायल दिवाकर के अनुसार, दोनों को बुरी तरह पीटा गया, जिससे कीर्तन ने दम तोड़ दिया।

 

 

परिजनों ने बताया कि सुबह उन्हें युवती के फोन से कॉल कर घटना की जानकारी दी गई। उनका कहना है कि यदि युवक से कोई गलती हुई थी तो उसे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था, लेकिन कानून अपने हाथ में लेकर उसकी जान लेना किसी भी सूरत में उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- प्रशासन और नगर निगम द्वारा बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की, इस दौरान कई व्यापारियों का तत्काल सामान भी किया जप्त

 

 

घटना के बाद कीर्तन को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दिवाकर का उपचार जिला अस्पताल बौराड़ी में चल रहा है।

 

 

मृतक के परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। साथ ही न्याय नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन की भी चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर बड़ा हादसा: रॉन्ग साइड ट्राला देख बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटने से 4 पर्यटक दबे

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस परिजनों की लिखित तहरीर का इंतजार कर रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।