उत्तराखण्डकुमाऊं,

नयना देवी मंदिर में जूते पहनकर प्रवेश का वीडियो वायरल, भड़के लोग

नैनीताल न्यूज़– विश्व प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर की पवित्रता और मर्यादा को लेकर एक विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग मंदिर परिसर के भीतर जूते पहनकर घूमते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई है।

 

 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन परिवार मंदिर परिसर के हनुमान मंदिर क्षेत्र से बाहर की ओर आते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके पैरों में जूते हैं। जबकि मंदिर परिसर में प्रवेश से पहले जूते उतारने के लिए स्पष्ट नियम हैं और इसके लिए शू-स्टैंड तथा कर्मचारी भी तैनात रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ठिठुरन के लिए हो जाएं तैयार, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी पर यह है अपडेट

 

नियमों की अनदेखी पर सवाल
मंदिर परिसर में जूते पहनकर प्रवेश पूरी तरह वर्जित है, इसके बावजूद बिना रोक-टोक लोगों का अंदर घूमना मंदिर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियम सभी के लिए समान हैं, तो उनका सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निकट स्थापित होने वाले सब स्टेशन के निर्माण के संबंध में विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक

 

मंदिर ट्रस्ट की प्रतिक्रिया
मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन मंदिर में किसी भी धर्म के व्यक्ति का जूते पहनकर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर में सभी धर्मों के लोगों को प्रवेश की अनुमति है, बशर्ते वे मंदिर की मर्यादा और नियमों का पालन करें।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के होटल में दिल्ली निवासी युवती से दुष्कर्म, युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कार्रवाई की मांग
घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। कई श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
फिलहाल वीडियो की सत्यता, समय और स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन यह मामला मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।