उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिन्दुखत्ता- यहाँ घर मे पूजा कर रही महिला पर फावड़े से हमला, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

लालकुआं न्यूज़- बिंदुखत्ता के गोकुलधाम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक अचानक घर में घुसा और पूजा कर रही महिला पर फावड़े से हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण तुरंत जुटे और साहस दिखाते हुए हमलावर को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: 6 जिलों में यलो अलर्ट, 80 सड़कें बंद; अगले तीन दिन भी बरसेगा पानी

 

जानकारी के अनुसार गोकुलधाम कॉलोनी निवासी कमला जीना अपने घर में पूजा कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक छत के रास्ते उनके घर में घुस आया और फावड़े से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और चीखने-चिल्लाने लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- हरिद्वार भूमि क्रय अनियमितता प्रकरण में शासन की बड़ी कार्रवाई — तीन वरिष्ठ अधिकारी विभागीय जांच के दायरे में

 

 

आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुँचे और समझदारी दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी- 17वें द‍िन बड़ी सफलता, सुरंग में फंसे छह मजदूर को लाया गया बाहर, बाक‍ियों को न‍िकालने का काम जारी

 

 

ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए हल्द्वानी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुट गई है।