उत्तराखण्डवायरल वीडियो

वायरल वीडियो- यहाँ हैवानियत की सारी हदे पार, पति ने पत्नी को रेलिंग से लटकाया, देखें वीडियो

एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी को बिल्डिंग की रेलिंग के बाहर लटका कर रखा है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है।

 

 

लोग चिल्लाते हुए बार-बार व्यक्ति से कहते हैं कि वह महिला को घर के अंदर ले आए। लेकिन व्यक्ति मानने का नाम ही नहीं लेता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में जर्जर स्कूलों पर बड़ा एक्शन: 10 दिन में 100 भवन चिन्हित, 79 पूरी तरह निष्प्रोज्य घोषित

 

 

 

वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति ने एक हाथ से महिला को पकड़ रखा है, जिसके सहारे महिला हवा में लटक रही है। आस-पास के पड़ोसी और लोग व्यक्ति पर चिल्ला रहे हैं, उसे ऐसा करने से मना कर रहे हैं, लेकिन व्यक्ति सुनने का नाम नहीं लेता। वीडियो में सुना जा सकता है कि पत्नी अपने पति पर चिल्ला रही है। वह ऐसी स्थिति में भी बिना डरे अपने पति से लड़कर इस हरकत का विरोध जताती है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर का गार्डर गिरने से 2 कांवड़ियों की मौत, गंगाजल लेकर लौट रहे थे घर

 

 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तराखंड का है। पति अपनी पत्नी के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों कर रहा है, इसका अभी पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता को मारी गोली, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना