उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं- नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों की व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों से हुई तीखी नोकझोक, देखें वीडियो

लालकुआं के सरकारी कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगाने आए कर्मचारियों की व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों से हुई तीखी नोकझोक, नहीं लगने दिए स्मार्ट मीटर,

 

लालकुआं न्यूज़- नगर के सरकारी प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाने आए अडानी एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं नगर पंचायत के सभासदों से तीखी नोंक झोंक हुई। जिसके चलते उक्त कर्मचारियों को लालकुआं कोतवाली और नगर पंचायत कार्यालय में बिना स्मार्ट मीटर लगाए बैरंग लौटना पड़ा।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में यहां लालकुआं नगर के सरकारी कार्यालय जिसमें कोतवाली लालकुआं और नगर पंचायत कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगाने आए अडानी एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों को दोनों स्थानों में मीटर लगाने से पूर्व ही उपखंड कार्यालय लालकुआं में व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट एवं नगर पंचायत के नवनिर्वाचित सभासद भुवन पांडे के नेतृत्व में आए व्यापारियों एवं अन्य लोगों ने घेर लिया, सबसे पहले उक्त परिसर में स्मार्ट मीटर लगाने आए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यूपी से आकर हल्द्वानी में चोरी की घटना को देते थे अंजाम, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार

 

कर्मचारियों से उक्त नेताओं की तीखी नोकझोंक हुई, उसके बाद एसडीओ कार्यालय में भी उक्त कर्मचारियों की जमकर लताड़ लगाई गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट और सभासद भुवन पांडे का कहना है कि किसी भी हाल में स्मार्ट मीटर लालकुआं नगर में नहीं लगाने दिए जाएंगे, इसके लिए व्यापारी उग्र आंदोलन करने के लिए भी तैयार बैठा है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेताया कि यदि बिना क्षेत्र के गणमान्य लोगों की सहमति के सरकारी कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगाए गए तो परिणाम ठीक नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर क्षेत्र वासियों पर बिजली के भारी-भरकम टैक्स का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काफी देर हुए बवाल के बाद उक्त स्मार्ट मीटर लगाने आए कर्मचारियों को बिना मीटर लगाए बैरंग लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: शिक्षा विभाग से लंबे समय से गायब शिक्षकों को चिन्हित कर उन पर होगी कार्याही, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बड़ा बयान।

 

उधर विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने कहा कि सरकारी कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगाने कर्मचारी आए थे, जिसके तहत उन्होंने कोतवाली लालकुआं और नगर पंचायत कार्यालय में बातचीत कर ली थी, परंतु उनके मीटर लगाने से पूर्व ही विद्युत सब स्टेशन में आ धमके भारी संख्या में व्यापारियों एवं नगर वासियों के भारी विरोध के चलते स्मार्ट मीटर लगाने आई टीम को वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) जिलाधकारी ने इन तहसील के सबरजिस्ट्रार किए तलब, प्रापर्टी डीलरों की अब खैर नहीं, होगी एफआईआर।