उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: आज पूरे प्रदेश में बारिश के आसार, चारधाम यात्रियों के लिए अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन होने के आसार हैं, जबकि 4500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

 

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश और गर्जन की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-भारी बरसात के चलते अब इस जनपद में भी हुई स्कूलों में छुट्टी, डीएम ने आदेश किया जारी

 

चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग द्वारा 12 और 13 मई के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

 

उन्होंने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए और संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा शुरू करनी चाहिए। प्रशासन की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन यात्रियों को भी स्थानीय दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 24 जनवरी को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

 

देहरादून में मिलेगी गर्मी से राहत
राजधानी देहरादून में सोमवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गर्जन वाले बादल बनने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

 

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान
12 मई:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश और गर्जन के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ हल्द्वानी और लालकुआं के बॉडी बिल्डर को पंजा लगाना पड़ा भारी, एक की हड्डी फ्रैक्चर तो दूसरे को यह हुई परेशानी, पढ़े पूरी खबर।

 

13 मई:
पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कई इलाकों में तेज गर्जन और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम बदला रहेगा।

 

14 मई:
राज्य के 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और गर्जन हो सकता है।