उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा: 9 अगस्त को रोडवेज बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा

देहरादून न्यूज़- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को विशेष तोहफा दिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने आदेश जारी कर बताया है कि 9 अगस्त 2025 को महिलाएं रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

 

 

निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह सुविधा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी लागू की जा रही है। आदेश में कहा गया है कि महिलाओं को राज्य के भीतर संचालित रोडवेज की सभी साधारण एवं मार्गों पर चलने वाली बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- मुखानी हत्याकांड का खुलासा: योगा ट्रेनर ज्योति मेर की गला दबाकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने नेपाल से किया गिरफ्तार

 

 

इस सुविधा का लाभ केवल उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम (UTC) की बसों में ही मिलेगा। रक्षाबंधन के दिन बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने और पर्व मनाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 735 पदों के लिए विज्ञप्ति की जारी

 

 

महत्वपूर्ण बिंदु:

सुविधा केवल 9 अगस्त 2025 को उपलब्ध होगी।

यात्रा पूरी तरह निशुल्क होगी।

सभी महिला यात्रियों के लिए लागू रहेगा आदेश।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बेटी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, पास की लोअर पीसीएस परीक्षा

केवल उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों पर लागू।

 

इस फैसले से महिलाओं में काफी खुशी है और वे सरकार के इस पहल की सराहना कर रही हैं। रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर यह सुविधा एक सकारात्मक सामाजिक संदेश भी देती है।