उत्तराखण्डगढ़वाल,

मोबाइल उठाने के दौरान फिसला युवक, 50 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत

उत्तरकाशी जिले में एक दर्दनाक हादसे में मोबाइल फोन उठाने गए युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। युवक सड़क से नीचे उतरकर अपना मोबाइल उठा रहा था, तभी पीरुल (चीड़ की सूखी पत्तियां) पर पैर फिसलने से वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गंभीर हालत में साथियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

घटना 20 मई की शाम करीब 6:24 बजे उप तहसील जोशियाड़ा क्षेत्र के कुटेटी से जसपुर-सिल्याण ग्रामीण सड़क पर हुई। मृतक की पहचान विकास गुसाईं (34) पुत्र देवेंद्र सिंह गुसाईं निवासी ग्राम कन्सेण के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खाई में गिरी कार, दो रिश्तेदारों की मौत, दो दिन से थे लापता

 

 

जानकारी के अनुसार विकास अपने दोस्तों राहुल सिंह रावत और त्रिलोक नाथ के साथ घूमने गया था। इसी दौरान चलते समय उसका मोबाइल फोन सड़क से नीचे गिर गया। मोबाइल उठाने के लिए वह सड़क से नीचे उतरा, लेकिन वहां फैली पीरुल पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- टैक्स नहीं देने वालों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 2393 व्यावसायिक वाहन स्वामियों को नोटिस, 383 पर आरसी

 

 

साथी तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे
हादसे के बाद दोनों साथियों ने तुरंत विकास को खाई से निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम 21 मई को कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर- उत्तराखंड की 10th और 12th का परीक्षा कार्यक्रम जारी, देखे डेट शीट

 

 

ट्रैकिंग टीमों के साथ करता था काम
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि विकास गुसाईं ट्रैकिंग करने वाले समूहों के साथ कुकिंग का काम करता था। उसके साथ मौजूद राहुल सिंह रावत और त्रिलोक नाथ ट्रैकिंग गाइड हैं। हादसे में दोनों युवक सुरक्षित हैं।

 

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।