उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्दूचौड़- यहाँ कार में बैठकर बातें कर रहे युवक-युवती पर हंगामा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

हल्दूचौड़ क्षेत्र के बच्ची नवाड़ गांव में मंगलवार देर शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में युवक-युवती को करीब एक घंटे तक बैठे देख ग्रामीण भड़क गए। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और विरोध दर्ज कराते हुए पुलिस को बुला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने यूपी के बाहुबली विधायक राजा भैया को दिया तगड़ा झटका, जब्त कर ली पत्नी की जमीन

 

 

सूचना पर उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को चौकी ले आए। पूछताछ में सामने आया कि युवक रुद्रपुर में काम करता है और बहेड़ी का रहने वाला है, जबकि युवती मूल रूप से अल्मोड़ा की निवासी है और हल्दूचौड़ में रिश्तेदारी में आई थी। दोनों की सिडकुल क्षेत्र में मित्रता हुई थी, जिस कारण कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ चोरगलिया पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 1 व्यक्ति को 184 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

 

 

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक का चालान कर दिया, जबकि युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण चौकी पहुंचकर भी हंगामा करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को हासिल होंगे बड़े लक्ष्य, धनु राशि वालों को हो सकती है हानि, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

 

उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने युवक-युवती की मौजूदगी को गलत समझ लिया था, जिसके चलते विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।