उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ पुलिस ने चोरी की मोटरसाकिल के साथ बिन्दुखत्ता निवासी युवक को किया गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

लालकुआं पुलिस ने 24 घंटे में मामले का किया खुलासा

 

दिनांक 04/12/2024 को वादी श्री सौरभ भंडारी पुत्र हीरा सिंह भंडारी निवासी कार रोड बिन्दुखत्ता लालकुआं, नैनीताल ने थाना लालकुआं में तहरीर दी कि उसके घर के सामने स्थित कार रोड से उसकी मोटरसाइकिल, केटीएम ड्यूक 390, रजिस्ट्रेशन नंबर UK04 AK-2796 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में FIR No- 224/24 धारा 303 (2) BNS पंजीकृत कर मामले की विवेचना उप निरीक्षक दीपक बिष्ट के सुपुर्द की गई।

यह भी पढ़ें 👉  CBSE 10वीं रिजल्ट कभी भी जारी, 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला

 

माल बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया और अभियुक्त की पहचान कर इसके बाद सुरागरसी और पतारसी करते हुए दिनांक 05/12/2024 को अभियुक्त निशुतोष भंडारी उर्फ नीलू पुत्र मनोज सिंह भंडारी, निवासी चंदन कोचिंग सेंटर के पास, इंद्रा नगर 2 बिन्दुखत्ता लालकुआं को गोला नदी किनारे रावत नगर को जाने वाले रास्ते से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश; अगले तीन दिन का अलर्ट जारी"

 

अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें वह पहले भी जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: BJP ने दूसरे राज्यों के अनुभवी विस्तारकों पर लगाया दांव, 60 पार का लक्ष्य हासिल करने की तैयारी

पूर्व आपराधिक इतिहास अभियुक्त:
1. 153/24 U/S- 303(2)/3(5)/317(2) BNS – थाना मुखानी
2. 154/24 U/S- 309(4)/3(5)/317(2) BNS – थाना मुखानी

 

गिरफ्तारी- अभियुक्त निशुतोष भंडारी उर्फ नीलू पुत्र मनोज सिंह भंडारी, निवासी चंदन कोचिंग सेंटर के पास इंद्रा नगर 2 बिन्दुखत्ता

पुलिस टीम:
1. उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट
2. का0 दिलीप कुमार
3. का0 रामचंद्र प्रजापति