उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

भाजपा के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्वों की सौगात, पहली सूची जारी

महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा जनहित में निम्नलिखित महानुभावों को उनके सामने उल्लेखित दायित्व प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि पिछले लंबे समय से भाजपा में दायित्वों बांटे जाने की इंतजार हो रहा था। मुख्यमंत्री के लंदन जाने से पहले ही दायित्व बांटे जाने की सुगबुगाहट थी। सूत्रों के मुताबिक, विदेश जाने से पहले सीएम अफसरों को संकेत दे गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर राष्ट्रपति मुर्मु, देहरादून में फुट ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पितृ पक्ष शुरू होने से पहले दायित्वों की पहली सूची जारी होने की संभावना जताई थी। कौन मंत्री व राज्य मंत्री स्तर का दायित्वधारी है, यह दर्जा बाद में तय होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बैंक में नकली सोना रखकर लिया लाखों का लोन, सुनार के साथ रचा षड्यंत्र, शाखा प्रबंधक ने नौ लोगों पर कराया मुकदमा दर्ज

  1. ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय )
  2. रमेश गडिया : उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय जलागम परिषद
  3. मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद
  4. मुफ्ती शमून कासमी : अध्यक्ष, उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद्
  5. बलराज पासी, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था
  6. सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद
  7. अनिल डब्बू, अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)
  8. कैलाश पंत, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड
  9. शिव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्
  10. नारायण राम टम्टा, अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परम्परागत शिल्प उन्नयन संस्था
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ठंड का यलो अलर्ट: घना कोहरा, शीत दिवस से जनजीवन प्रभावित; रेल-हवाई सेवाएं बाधित