उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

26 साल का उत्तराखंड, विकास को मिली 1475 करोड़ की रफ्तार; अमित शाह ने दी बड़ी सौगात

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान 1,475.31 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को प्रदेश की विकास यात्रा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के विकास को नई गति देने में जुटी है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, आधारभूत ढांचे और जनसुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ आयोजित तीन दिवसीय हल्दूचौड़ महोत्सव में अक्की नेगी बने नैनीताल बेस्ट डांसर, हर्षवर्धन ने दूसरा, नमन व विराट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

 

पर्वतीय क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के साथ उत्तराखंड विकास की नई संभावनाओं की ओर आगे बढ़ रहा है। सरकार का विशेष जोर पर्वतीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा प्रदेश को निवेश और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Teacher Recruitment: दूसरे राज्यों से D.El.Ed करने वाली विवाहित महिलाओं को बड़ी राहत

 

 

अमित शाह द्वारा विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

 

 

विकसित उत्तराखंड के संकल्प को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य विकास के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, प्राकृतिक संपदा और समृद्ध विरासत का संरक्षण करना भी है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- उत्तराखंड की इन दो सीटों पर सस्पेंस हुआ खत्म, कांग्रेस इन दो दिग्गजों को दे सकती है टिकट

 

 

राज्य स्थापना दिवस पर करीब 1,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इससे उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई गति मिलने के साथ विकसित उत्तराखंड के संकल्प को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।