हरिद्वार जेल से रिहा हुईं उर्मिला सनावर, बाहर निकलते ही देहरादून पुलिस ने लिया हिरासत में

हरिद्वार न्यूज- उर्मिला सनावर शुक्रवार को हरिद्वार जेल से रिहा हो गईं। हरिद्वार के दोनों मुकदमों में जमानत मिलने और गुरुवार को कोर्ट में जमानती पेश किए जाने के बाद उनकी रिहाई का आदेश शुक्रवार को जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ। इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा कर दिया।
हालांकि, जेल के गेट से बाहर निकलते ही उर्मिला सनावर का सामना देहरादून पुलिस की टीम से हो गया। पुलिस टीम उन्हें अपने साथ लेकर एसओजी हरिद्वार कार्यालय पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि देहरादून पुलिस की टीम उर्मिला सनावर से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ देहरादून ले जा सकती है।
इस तरह हरिद्वार के दोनों मामलों में जमानत मिलने के बाद जेल से रिहाई तो हो गई, लेकिन जेल से बाहर आते ही पुलिस पूछताछ के चलते उनकी मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं।










