उत्तराखण्डकुमाऊं,

एलबीएस हल्दूचौड़ के 27 मेधावियों को 4.14 लाख रुपए छात्रवृत्ति आवंटित

लालकुआं न्यूज़- लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विभिन्न संकायों के 27 मेधावियों को डीबीटी के माध्यम से 414000 रुपए की धनराशि आवंटित की गई। इस योजना के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विभिन्न संकायों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हस्तांतरित की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के बीच हुई जमकर गैंगवार, दर्जनभर छात्रों ने 1 छात्र को जमकर पीटा

वही महाविद्यालय के छात्रवृत्ति नोडल ऑफिसर डॉ पप्पू सागर ने बताया कि शासन एवं उच्च शिक्षा निदेशालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर वरीयता सूची तैयार करके प्रथम चरण में स्नातक में नीलम जेठा, शालिनी सनवाल, साक्षी, आस्था राणा, भूमिका जोशी तथा स्नातकोत्तर स्तर में मनीषा भंडारी एवं महिमा सनवाल सहित कुल 27 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हस्तांतरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, कई पुलिस उपाधीक्षकों की नई तैनाती

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजू अग्रवाल ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अनुशासन में रहकर कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। छात्रवृत्ति प्रभारी द्वारा समिति के सदस्य डॉ हेमलता गोस्वामी, हरीश जोशी, डॉ इंद्र मोहन पंत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजू मेहरा, सहायक लेखाकार शिवानी शाह का उक्त कार्य में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रोपवे की ट्रॉली में फंसे पांच लोग, एक हुआ बेहोश, मची अफरा- तफरी, पढ़े पूरी खबर...