उत्तराखण्डकुमाऊं,

गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी एवं भारी किल्लत को लेकर केंद्र सरकार का पुतला किया दहन

लालकुआं न्यूज़– रसोई गैस के दामों में भारी बढ़ोतरी एवं रसोई गैस की किल्लत समेत बेतहाशा महंगाई को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

 

लालकुआं तहसील तिराहे पर क्षेत्र के कांग्रेसियों ने हाथों में केंद्र सरकार का पुतला लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि पहले से ही महंगाई चरम पर है, ऐसे में आग में घी का काम करते हुए केंद्र सरकार ने रसोई गैस के दामों में बताशा वृद्धि कर दी है, साथ ही रसोई गैस की पूरे क्षेत्र में भारी किल्लत कर दी गई है, जिसके तहत क्षेत्र वासियों को व्यवसायिक सिलेंडर तो दूर घरेलू सिलेंडर भी नहीं दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (जॉब अलर्ट) UKSSSC में डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, कनिष्ठ सहायक, कार्यपर्यवेक्षक समेत कई पदों पर निकली भर्ती,

 

 

उन्होंने कहा कि अभिलंब गैस किल्लत को दूर नहीं किया गया तथा रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी को कम नहीं किया गया तो कांग्रेसी उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ किचन डिज़ाइन पर पत्नी इतनी गुस्साई की पति और सास की कर दी पिटाई, पहले पति का कॉलर खींचा, फ‍िर नाखून से नोंच डाला सास को

 

 

पुतला दहन करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, बीना जोशी, कुंदन सिंह मेहता, शेखर जोशी, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, खीमानंद दुम्का, मीना कपिल, हाजी अयूब अली और मोहन कुढ़ाई सहित भारी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन: सिडकुल की ग्रीन पैनल फैक्ट्री व स्टील कारोबारी के ठिकानों पर छापा