उत्तराखण्डकुमाऊं,

मामा की शादी में गया बिन्दुखत्ता निवासी 7 साल का मासूम मृत मिला, तालाब में मिला शव; परिजनों ने कुकर्म और हत्या की जताई आशंका

अंतिम संस्कार से पहले शरीर पर चोट के निशान और प्राइवेट पार्ट से खून देख परिजनों ने रोका दाह-संस्कार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

हल्द्वानी/लालकुआं– बिंदुखत्ता निवासी एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब मामा की शादी में शामिल होने उत्तर प्रदेश गए उनके सात वर्षीय बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला। परिजनों ने बच्चे के शरीर पर गंभीर चोट के निशान और प्राइवेट पार्ट से खून निकलने का आरोप लगाते हुए कुकर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

जानकारी के अनुसार, लालकुआं (बिंदुखत्ता) निवासी परिवार का सात वर्षीय मासूम 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में आयोजित अपने मामा की शादी में शामिल होने गया था। बताया गया कि बच्चा मऊ जिले के ग्राम कटिहारी स्थित अपने ननिहाल से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और करीब एक घंटे बाद घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित तालाब में उसका शव तैरता मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- तो क्या 25 दिसंबर तक नहीं हो पाएंगे उत्तराखंड में निकाय चुनाव, केदारनाथ उपचुनाव की तारीख के एलान के चलते एक बार फिर फंसा पेंच

 

प्रारंभिक तौर पर परिजनों ने इसे डूबने से हुई दुर्घटना मान लिया और बिना किसी आशंका के शव को अंतिम संस्कार के लिए लालकुआं ले आए।

 

अंतिम संस्कार से पहले खुला मामला
शनिवार को गौला नदी तट पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान परिजनों ने बच्चे के शरीर पर गंभीर चोट के निशान और प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देखा। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल अंतिम संस्कार रोक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कैबिनेट में आएगा राज्य कर्मचारियों का यह मामला

 

परिजनों ने बच्चे के साथ कुकर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
हल्द्वानी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित सैनी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज करने की तैयारी की जा रही है, ताकि संबंधित जनपद में विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और कुकर्म की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में आज से लागू होगा UCC, समान नागरिक संहिता लागू करने वाला बनेगा पहला राज्य, जानें क्या कितने बदल जाएंगे अधिकार

 

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिंदुखत्ता क्षेत्र में घटना के बाद शोक की लहर है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।