उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मतदान से 72 घंटे पहले उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं आज से हो जाएंगे सील

उत्तराखंड में मतदान को देखते हुए मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील हो जाएंगी। वहीं, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ की 12 पोलिंग पार्टियां भी मंगलवार को रवाना होंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, मंगलवार को रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों में 11 उत्तरकाशी जिले और एक पोलिंग पार्टी पिथौरागढ़ जिले की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (दुःखद)-सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की हुई मौत, 15 मई को जानी है बड़े भाई की बरात, परिवार में मचा कोहराम।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से वार्ता में कहा, उत्तराखंड में 11,729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान को देखते हुए राज्य के सभी 13 जिलों में 293 उड़नदस्ते और 252 सांख्यिकी निगरानी टीम तैनात की गई हैं। मतदान के दिन से 72 घंटे पहले इन सभी टीमों की ओर से अधिक गहनता से सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में सड़क पर भिड़े दो जंगली भालू, देर रात ‘खौफनाक लड़ाई’ का वीडियो वायरल

मतदान से 72 घंटे पहले का समय कल से प्रारंभ हो जाएगा। अंतरराज्यीय सीमा पर भी सत्यापन अभियान सघनता से चलाया जाएगा। सभी चेकपोस्ट पर सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, पोलिंग पार्टियों के रेंडमाइजेशन की कार्रवाई चल रही है। जो पोलिंग पार्टियां मंगलवार से रवाना होंगी, उन सभी पोलिंग पार्टियों को मंगलवार सुबह से सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दो सड़क हादसों में दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत, सीएचसी पहुंचे विधायक, जताई नाराजगी