उत्तराखण्डकुमाऊं,

बेरीपड़ाव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चौकीदार को कुचला, मौत

लालकुआं न्यूज़- गोरापड़ाव से हल्दूचौड़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप सड़क पार कर रहे एक 55 वर्षीय व्यक्ति को लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

 

 

 

हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर अचेत हो गया। पुलिस ने उसे 108 सेवा से हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों में भी भय व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने किया 15 मार्च को इन कार्यालय में अवकाश घोषित, इन विद्यालयों में नहीं होगा अवकाश, देखे आदेश

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी किशन चौधरी (55) लंबे समय से मोटाहल्दू स्थित विनोद स्टोन क्रेशर में चौकीदार के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में अपने बेटे के साथ वहीं रह रहा था। शनिवार को वह बेरीपड़ाव अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप सड़क पार कर रहा था।

 

 

इसी दौरान लालकुआं की ओर से हल्द्वानी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशन चौधरी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल कोतवाली लालकुआं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति के होटल और स्कूल भवन सील, वारंट भी जारी

 

 

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गोरापड़ाव से हल्दूचौड़ के बीच हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में रोष और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, इन जिलों में यलो अलर्ट, केदारनाथ पैदल मार्ग पर महिला तीर्थयात्री की मौत

 

 

 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान होने के बाद उसके चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।