उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्दूचौड़ पुलिस ने ठगी के मामले में फरार गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार

हल्दूचौड़ न्यूज़- ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।

 

 

पुलिस के अनुसार न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर देसराज श्रीवास्तव पुत्र सुखलाल श्रीवास्तव, निवासी नवेदिया मिलक, थाना मिलक, रामपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 498/2022 में धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (दुःखद) यहां दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत, परिजनों में कोहराम।

 

 

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरवंश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं गौला गेट पर ओवरलोडिंग को लेकर तीन विभागों की छापेमारी, एक वाहन सीज, दो दर्जन से अधिक चालान

 

 

पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हल्दूचौड़ चौकी पुलिस टीम ने वारंटी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने 02 वारंटी को किया गिरफ्तार

 

 

गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी और कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।