उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ चाय पर बुलाकर रची साजिश! ‘जो हुआ भूल जाओ, घर आओ’… फोन कर बुलाया और मार दी गोली

रुड़की न्यूज़- गैस प्लांट कॉलोनी में युवक आदि राणा की हत्या के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। आरोप है कि पुराने विवाद का बदला लेने के लिए आदि राणा को सुलह और बातचीत के बहाने घर बुलाया गया था। उसे भरोसा दिलाया गया कि पुरानी बातों को भुलाकर मामला खत्म कर लिया जाएगा और चाय पर बैठकर बातचीत होगी। हालांकि, घर पहुंचने के बाद विवाद ने ऐसा मोड़ लिया कि आदि राणा की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

पुराने विवाद को खत्म करने के बहाने बुलाया

बताया जा रहा है कि आदि राणा और लकी पंडित के बीच कुछ समय पहले विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो गया था। गुरुवार देर शाम आदि राणा के एक दोस्त का शराब की दुकान के पास लकी पंडित से फिर विवाद हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद, बागेश्वर के कमांडो गजेंद्र सिंह गढ़िया ने देश के लिए दी शहादत

 

 

आरोप है कि इसके बाद आदि राणा को फोन कर पुराने विवाद को खत्म करने और आपस में बैठकर बातचीत करने के लिए बुलाया गया। उसे चाय पीने के बहाने अनिल पंडित के घर आने को कहा गया। भरोसा कर आदि राणा वहां पहुंच गया।

 

 

तमंचा देखकर आदि राणा ने किया सवाल

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आदि राणा जब अनिल पंडित के घर पहुंचा तो वहां लकी पंडित के पास तमंचा था। इसे देखकर आदि राणा ने सवाल किया। बताया जा रहा है कि इस पर अनिल पंडित ने कहा कि लकी 24 घंटे तमंचा रखता है। आदि राणा ने उसे तमंचा अंदर रखने के लिए कहा।

 

 

आरोप है कि इसी दौरान लकी पंडित ने अचानक आदि राणा पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। घटना के समय आदि राणा के कुछ दोस्त भी आसपास मौजूद बताए जा रहे हैं। अचानक गोली चलने से वे भी सकते में आ गए। उन्हें समझ नहीं आया कि बातचीत से विवाद सुलझाने की बात के बीच अचानक फायरिंग कैसे हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मकान और दुकान में लगी भीषण आग, सेना और पुलिस ने पाया काबू

 

 

हथियार लेकर आने की बताई गई कहानी

आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को फोन कर यह बताया गया कि आदि राणा अपने साथियों के साथ हथियार लेकर आया था और छीना-झपटी के दौरान उसे गोली लग गई। हालांकि, पुलिस की जांच में घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग तथ्य सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मामले की परिस्थितियों की जांच की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हत्या के पीछे पुराने विवाद और घटना से पहले हुई बातचीत की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

 

 

दोस्त ने हाथ जोड़कर की अस्पताल पहुंचाने की गुहार

आदि राणा के दोस्तों के मुताबिक, गोली लगने के बाद जब वह जमीन पर गिरा तो उसकी सांसें चल रही थीं। इसी दौरान उसके एक दोस्त ने अनिल पंडित से हाथ जोड़कर गुहार लगाई कि आदि को अस्पताल पहुंचा दिया जाए। दोस्त ने कहा कि आदि की जान बच सकती है और इसके लिए गाड़ी की चाबी देने को भी कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- (बड़ी खबर) यहां विजिलेंस टीम की बड़ी कार्यवाही, अब इस अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

 

आरोप है कि इस पर अनिल पंडित ने जवाब दिया कि अब पुलिस आकर ही उसे ले जाएगी। इस घटनाक्रम को लेकर भी पुलिस को जानकारी दिए जाने की बात सामने आई है।

 

 

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, कॉलोनी में दहशत

गैस प्लांट कॉलोनी में घर के भीतर गोली चलने और युवक की हत्या की घटना के बाद से दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चर्चा है और कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

 

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।