उत्तराखण्डगढ़वाल,

ऋषिकेश: हॉकी मैदान में बिना कपड़ों के मिला नवजात, चीटियों से घिरा मिला बच्चा, एम्स में भर्ती

ऋषिकेश न्यूज़- शहर में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। आईडीपीएल हॉकी मैदान के पास कुछ लोग जब सुबह भ्रमण पर निकले थे, तो उन्हें किसी नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वे लोग आवाज की दिशा में गए तो देखा कि मैदान की मिट्टी पर एक नवजात बच्चा नग्न अवस्था में पड़ा रो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ शराब के नशे में सड़क पर वाहन दौड़ा रहे 02 चालकों को पड़ा भारी, पुलिस ने रोडवेज एवं बोलेरो को सीज कर किया गिरफ्तारी

 

 

बच्चे के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और उसकी नाल भी नहीं कटी थी। मिट्टी में पड़े होने की वजह से उसके शरीर पर चींटियां लगने लगी थीं। यह दृश्य देखकर लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी।

 

 

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अजीत और अनिल पयाल को मौके पर भेजा। पुलिसकर्मियों ने नवजात को तत्काल कपड़े में लपेटा और एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहाँ कुख्यात गैंगस्टर के नाम पर कारोबारी के बेटे से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उस महिला की तलाश की जा रही है जिसने इस नवजात को इस हालत में मैदान में फेंका। पुलिस का कहना है कि यह लावारिस शिशु फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित है और आगे की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ जिला उद्योग केन्द्र हल्द्वानी के सभागार में खाद्य प्रसंकरण पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

 

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग इस क्रूर कृत्य को लेकर आक्रोशित हैं। पुलिस आम जनता से भी अपील कर रही है कि अगर किसी को इस बारे में कोई जानकारी है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।