उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को तस्करी करते किया गिरफ्तार

  • लालकुआं पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक व्यक्ति को तस्करी करते किया गिरफ्तार

लालकुआँ न्यूज़- श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने प्रदेश के आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

इसी क्रम में श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी नगर लालकुआँ के पर्यवेक्षण में श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दिनांक 30-09-24 को 25 एकड़ स्थित सुन्नी रोशनी मस्जिद से 100 मी0 आगे सड़क के बांयी ओर जाली वाले मैदान लालकुआँ के पास से एक यवुक को नशीले इंजेक्शन*ल 05 अदद Buprenorphine Injection (02 ml) व 05 अदद Avil Injection (Pheniremine Maleat-10 ml) एवं 05 अदद सिरिंज (CARE कम्पन्नी) नाजायज के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली लालकुआं में मु0 एफआईआर नं0 – 181/24 धारा – 8/22 NDPS Act में अभियोग पंजिकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिसमस कार्निवाल में भंगड़ा पे खूब थिरके ग्राफ़िक एरा के छात्र।

 

 

गिरफ्तारी-
रविन्द्र बिष्ट उर्फ गोल्डी उम्र 22 वर्ष पुत्र स्व0 राजन सिंह बिष्ट निवासी राजीव नगर बंगाली कालौनी लालकुआँ जनपद नैनीताल।

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- लंबे समय से फरार वारंटी को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

गिरफ्तारी टीम –
1- उ0नि0 सोमेंद्र सिंह
2-कानि0 चन्द्र शेखर
3-कानि0 जितेन्द्र सिंह बिष्ट