Uncategorizedदेश

रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच तीखी बहस, VIDEO वायरल होने से मचा हड़कंप

कोर्ट नंबर 212 में सुनवाई के दौरान बढ़ा विवाद, बार एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में जज और वकीलों के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। अदालत की कोर्ट नंबर 212 में अतिरिक्त जिला जज (ADJ) राकेश सिंह और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बीच सुनवाई के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर गाली-गलौज और बदसलूकी तक की नौबत आ गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद न्यायपालिका की गरिमा और कोर्टरूम अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

 

 

 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सुनवाई के दौरान किसी मुद्दे पर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। वायरल वीडियो में कोर्ट रूम में मौजूद कई वकील खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि जज और वकील के बीच ऊंची आवाज में बहस होती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रसायन विज्ञान विभाग की शोध छात्रा बबीता कांडपाल को बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड से नवाजा गया।

 

वीडियो में कथित तौर पर वकील जज पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “नशेड़ी” तक कह देते हैं। इसके जवाब में जज आरोप लगाने से मना करते हुए अपनी बात रखते दिखाई देते हैं। बहस इतनी बढ़ गई कि कोर्ट स्टाफ और अन्य लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा।

 

वायरल वीडियो में क्या दिखा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जज कहते सुनाई दे रहे हैं, “क्या बात है?” इस पर वकील गुस्से में जवाब देते हैं, “ये सही तरीका नहीं है।” इसके बाद जज कहते हैं, “मैं नहीं करूंगा तो नहीं करूंगा, कंप्लेंट रद्द हो जाए।”

 

वहीं वकील आरोप लगाते हुए कहते हैं, “आप कोर्ट में शराब पीकर बैठते हो और धमकियां देते हो।” जज इस पर कहते हैं, “इल्जाम मत लगाओ।” इसके बाद वकील कहते हैं कि वह पूरा मामला हाई कोर्ट तक पहुंचाएंगे।
वीडियो में दोनों पक्षों के बीच लगातार बहस होती रहती है, जबकि कोर्ट रूम में मौजूद अन्य वकील और कर्मचारी स्थिति को देखते रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Coronavirus In India- देश में बीते 24 घंटे में इतने बढ़े कोरोना के केस, जानें मरने वालों का आंकड़ा

 

 

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने न्याय व्यवस्था पर चिंता जताई है।

 

एक यूजर ने लिखा, “अब इनका फैसला कौन करेगा?” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “अगर कोर्ट ही झगड़े का केंद्र बन जाएगा तो आम आदमी न्याय के लिए कहां जाएगा?” कुछ लोगों ने वकीलों के समर्थन में टिप्पणी करते हुए “वकील एकता जिंदाबाद” लिखा, जबकि कई यूजर्स ने मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लागू होगा CAA, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना, तीन देशों के अल्पसंख्यकों को मिलेगी नागरिकता

 

बार एसोसिएशन ने जताया विरोध
घटना के बाद दिल्ली की सभी जिला न्यायालय बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने आपात बैठक बुलाई। समिति ने मामले पर कड़ा विरोध दर्ज करते हुए कहा कि कोर्ट में इस तरह का व्यवहार न्यायिक गरिमा के अनुरूप नहीं है।

 

 

बार एसोसिएशन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वकीलों के साथ अनुचित व्यवहार से न्याय व्यवस्था की छवि प्रभावित होती है। समिति ने पूरे मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है।