Uncategorizedवर्ल्ड वॉर

ईरान के 500 मिसाइल-2,000 ड्रोन हमले के बाद US का भीषण पलटवार, 17 जहाज तबाह; 2,000 ठिकाने बने निशाना

वॉशिंगटन/तेहरान/तेल अवीव– अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। United States Central Command (सेंटकॉम) के वरिष्ठ अधिकारी ब्रैड कूपर ने दावा किया है कि ईरान अब तक जवाबी कार्रवाई में 500 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें और 2,000 से ज्यादा ड्रोन लॉन्च कर चुका है। हालांकि, उनका कहना है कि ज्यादातर हमलों को अमेरिकी सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया।

 

कूपर के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने पलटवार में सबमरीन समेत 17 ईरानी नौसैनिक जहाजों को नष्ट किया है और ईरान के भीतर करीब 2,000 सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए हैं। इन हमलों में मिसाइल साइट्स, एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम, कमांड और कंट्रोल सेंटर और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की राजधानी तेहरान में भी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, जाने बाकी राशि का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर
सेंटकॉम अधिकारी ने कहा कि इस समय अरब की खाड़ी, होर्मुज की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में एक भी सक्रिय ईरानी युद्धपोत मौजूद नहीं है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होर्मुज के आसपास वाणिज्यिक जहाजों की लंबी कतार लगी हुई है। कई देशों के जहाज आगे बढ़ने से हिचक रहे हैं, क्योंकि हमले का खतरा बना हुआ है। जहाजों पर तैनात स्टाफ की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

 

 

1,700 से ज्यादा टारगेट पर US के हमले
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना की कार्रवाई को व्यापक समर्थन मिल रहा है और आने वाले दिनों में ऑपरेशन जारी रहेगा। सेंटकॉम के अनुसार, शनिवार से शुरू हुए अभियानों में अब तक 1,700 से अधिक लक्ष्यों को निशाना बनाया गया है। इनमें ईरानी नेवी के जहाज, सबमरीन, एंटी-शिप मिसाइल साइट्स और कमांड सेंटर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  PAN Card 2.0 : पैन कार्ड पर सरकार का नया फैसला, अचानक नियमों में किया गया फिर बदलाव

 

इजराइल ने भी तेज किए हमले
उधर, इजराइल की सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हवाई हमलों का एक और दौर शुरू किया है। इजराइली एयरफोर्स ने लॉन्च साइट्स, डिफेंस सिस्टम और अन्य सैन्य ढांचे को निशाना बनाने की बात कही है।

 

खामेनेई की मौत का दावा, क्षेत्र में हमले जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष में अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ ईरानी नेताओं के मारे जाने का दावा किया गया है। हालांकि स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य अड्डों और तेल अवीव समेत कई शहरों को निशाना बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए बंद किया एयरस्पेस, इस दिन तक के लिए 'NOTAM' जारी

 

ईरान ने कहा है कि वह अपने शीर्ष नेतृत्व की मौत का बदला लिए बिना नहीं रुकेगा। वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी ईरान ने सीधे निशाने पर बताया है।

 

वैश्विक असर की आशंका
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द काबू में नहीं आए तो इसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर गहरा पड़ सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें पश्चिम एशिया में बढ़ते इस सैन्य टकराव पर टिकी हैं।