उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहां हुआ दर्दनाक हादसा: पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर 50 फीट गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; 21 घायल

मुक्तेश्वर/नैनीताल- नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सतबुंगा के पास पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

 

बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में ड्राइवर समेत कुल 22 लोग सवार थे। सभी यात्री फरीदाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मुक्तेश्वर घूमने के बाद ट्रैवलर से भवाली की ओर लौट रहे थे। वाहन का नंबर UP14QT9690 बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नाबालिग को भगाने के मामला तूल पकड़ने लगा, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने छुड़ाए पुलिस के पसीने।

 

 

खाई में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकालना शुरू किया। टीम ने ह्यूमन चेन बनाकर घायलों को खाई से सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए भवाली और नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से समझौता नहीं, पुलिस व प्रशासन में तुरंत सुधार के आदेश

 

अब तक 21 यात्रियों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। वहीं, एक यात्री के ट्रैवलर के नीचे दबे होने की सूचना है। उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

 

NDRF-SDRF और पुलिस की टीमें मौके पर

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू अभियान में मदद कर रहे हैं। सीओ भवाली रविकांत सेमवाल रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: अगले 24 घंटे भारी, कई जिलों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी

 

 

लगातार अपडेट हो रही है रेस्क्यू कार्रवाई

करीब 50 फीट गहरी खाई में ट्रैवलर गिरने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हादसे में एक यात्री की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 21 घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ट्रैवलर के नीचे दबे यात्री को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

 

नोट: यह खबर रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन से मिलने वाली जानकारी के आधार पर लगातार अपडेट की जा रही है।