उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में बंदर का हमला, झालर तोड़ रहे बंदर को भगाने पहुंची महिला छत से गिरकर हुई गंभीर घायल

लालकुआँ न्यूज़– दीपावली पर घर को रोशनी से सजाने की तैयारी एक परिवार के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। घर में लगी बिजली की झालर तोड़ रहे बंदर को भगाने पहुंची महिला पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। हमले से घबराई महिला सीढ़ियों से नीचे उतरते समय अपना संतुलन खो बैठी और छत से नीचे आंगन में जा गिरी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड के हजारों युवाओं के लिए अच्छी खबर, 3 हजार पदों के लिए UKSSSC कराएगा 13 परीक्षाएं, देखे शेड्यूल

 

 

जानकारी के अनुसार, नगर के बजरी कंपनी निवासी रिंकी देवी (31) दीपावली के मद्देनजर अपने घर को आकर्षक ढंग से सजाने में जुटी थीं। इसी दौरान देर शाम एक बंदर छत पर पहुंच गया और सजावट के लिए लगाई गई बिजली की झालर को तोड़ने लगा। झालर को नुकसान पहुंचाते देख रिंकी देवी बंदर को भगाने के लिए सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के एक रेस्टोरेंट में समोसे के आलू को पैर से धोने का वीडियो वायरल, वायरल वीडियो का खाद्य विभाग ने लिया संज्ञान, कि ये कार्यवाही, वीडियो शामिल

 

 

बताया जा रहा है कि महिला कुछ कर पातीं, इससे पहले ही बंदर ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराई रिंकी देवी बचने के प्रयास में सीढ़ियों से नीचे उतरने लगीं, लेकिन इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे घर के आंगन में जा गिरीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

 

 

महिला के गिरते ही घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गए। जिस घर में दीपावली की खुशियों के लिए रोशनी और सजावट की जा रही थी, वहां अचानक हुए इस हादसे से माहौल गमगीन हो गया। त्योहार की तैयारियों के बीच परिवार की खुशियां पलभर में चिंता में बदल गईं। फिलहाल परिजन रिंकी देवी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर) हल्द्वानी कबाड़ का काम करने वाला निकला स्मैक तस्कर, लाखो की स्मैक के साथ गिफ्तार