उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी न्यूज– शहर के गौला बाईपास पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने हुए भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और उसका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 

जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या UK 06 BK 0927 का चालक गौला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन मामलों पर लगा सकती है मुहर

 

 

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

 

 

पुलिस ने मृतक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत हलदार, निवासी गोविंदनगर शक्तिफार्म, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में की। तलाशी के दौरान उसके पास से नकदी और अन्य जरूरी सामान भी मिला। पुलिस ने शव को एंबुलेंस के माध्यम से भिजवाया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां बीच सड़क में ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी से भिड़े दो युवक, लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस, देखे वीडियो…

 

 

लगातार दूसरे दिन गौला बाईपास पर हादसा

गौला बाईपास पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले भी इसी मार्ग पर सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए थे। लगातार दूसरे दिन हुए हादसे ने इस मार्ग पर यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सौतेले बेटे ने चाकू से गोदकर की माँ की हत्या, आरोपित फरार

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि गौला बाईपास पर वाहनों की तेज रफ्तार दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों की गति नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है।