उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम! 4 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश-बिजली के साथ ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए प्रदेश के चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां पड़ोसी की खर्राटे से परेशान दूसरे पड़ोसी ने बुलाई पुलिस

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जनपदों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने रामनगर एआरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों में मची अफरा- तफरी

 

 

इसके अलावा 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/ लालकुआँ- जिला प्रशासन व निकाय की टीम द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य शुरू, स्वामियों के खिलाफ भी कार्यवाही