उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर देहरादून में हुंकार, मुख्यमंत्री आवास कूच में उमड़ा जनसैलाब

लालकुआं न्यूज– बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर रविवार को देहरादून में इंडिया गठबंधन के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया।

 

 

गांधी मैदान से करीब सात किलोमीटर पैदल मार्च कर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद आंदोलनकारी सड़क पर धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल एसएसपी की बड़ी कार्यवाही, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को किया निलंबित

 

 

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बिंदुखत्ता की जनता लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

 

मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए नौ सूत्रीय ज्ञापन में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन में बिंदुखत्ता के साथ बागजाला, सुल्ताननगरी, दानीबंगर, मानपुर, प्रतापपुर और खोलिया बंगर सहित राजस्व गांव से वंचित अन्य गांवों को भी राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा- यहाँ बरात में जा रहे लोगों की बोलेरो वाहन खाई में गिरा, 04 लोगों की मौत, 04 घायल

 

इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव पारित करने तथा केंद्र सरकार से अनापत्ति लेकर वन भूमि को राजस्व भूमि में हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई। इसके अलावा गौला नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए स्थायी तटबंध निर्माण और स्थानीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में क्षेत्र के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून को सौंपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत इज्जतनगर मंडल पर लगभग 212.97 करोड़ की लागत से किया जा रहा 17 स्टेशनों का पुनर्विकास

 

 

प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र सिंह खनवाल, इंद्रेश मैखुरी, कुंदन सिंह मेहता, पूर्व विधायक राजकुमार, पुष्कर दानू, गिरधर बम, प्रदीप बथ्याल, कैलाश पांडे, मीना कपिल, बीना जोशी, उर्मिला धामी, शंकर जोशी, राकेश वर्मा, मुन्ना कोरंगा और संध्या डालाकोटी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।