उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में तेज रफ्तार डंपर का कहर: मोमो खाने गए युवक की कुचलकर मौत

हल्द्वानी के टीपी नगर चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। खनन सामग्री से लदे एक बेकाबू डंपर ने युवक को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जनपदों में आज भारी बारिश की चेतावनी, अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी

मृतक की पहचान अनिल रौतेला पुत्र हरीश रौतेला निवासी कैंची धाम, तहसील हरतपा के रूप में हुई है। वह हल्द्वानी में चोला मंडलम फाइनेंस लिमिटेड में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे।
मृतक के भाई अर्जुन के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे अनिल घर से टीपी नगर चौकी के पास स्थित एक फास्ट फूड सेंटर पर मोमो खाने गए थे। इसी दौरान टीपी नगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर (UA04 D 4346) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: अगले तीन दिन बारिश, तेज हवाएं और बर्फबारी के आसार

 

हादसे में अनिल के पेट और पैर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाजपा के 6 नेताओं का दायित्वों में समायोजन, आदेश जारी

 

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।